घर के जिम्मेवार मुखिया होने की मिसाल पेश की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने
रजनीश, हमीरपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश का मुखिया होने के नाते एक मिसाल पेश की है। भारी बारिश और बाढ़ से उत्पन्न आपदा की घड़ी में मुख्यमंत्री ने अपने निजी बैंक खातों से अपना खजाना खाली कर हिमाचल प्रदेश को फिर से पटरी पर लाने के लिए इक्यावन लाख रुपए ( 51लाख ) प्रदेश की झोली में डाल दिए है।
सुखविंदर सिंह सुक्खू ऐसा करने वाले पहले मुख्यमंत्री बने हैं।
हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री होने से पहले उन्होंने घर के मुखिया होने का रोल भी अदा किया है।
उन्होंने उन सभी लोगों का भी धन्यवाद किया है जो इस आपदा की घड़ी में प्रदेश सरकार का सहयोग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश जल्दी ही पहले की तरह पटरी पर आ जायेगा।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी पत्नी के साथ उप मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों के समक्ष अपना चेक आपदा राहत कोष में प्रदेश के वित्त सचिव को दिया।
इससे पहले भी बीजेपी की सरकार के दौरान जब देश- प्रदेश में कोरोना महामारी फैली हुई थी उसे समय भी उन्होंने अपना बहुमूल्य योगदान प्रदेश के लोगों के हित में दिया था।
आपदा की इस घड़ी में मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश हित में किए गए सहयोग से हिमाचल प्रदेश ही नहीं बल्कि देश भर में उनकी एक नई छवि बनकर उभरी है।
