रोहतक में सात सितंबर को सुनीं जाएंगी झज्जर जिले के बिजली उपभोक्ताओं की समस्याएं
झज्जर,05 सितंबर। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा ‘पूर्ण उपभोक्ता संतुष्टि’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बिजली निगम द्वारा अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम प्रारंभ किये गए हैं ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं को त्वरित रूप में सुलझाया जा सके। जिला झज्जर के उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान को लेकर गुरुवार सात सितंबर को रोहतक स्थित मुख्य अभियंता राजीव गांधी विद्युत भवन कांफ्रेंस हाल प्रात: 11 बजे से दोपहर एक बजे तक निवारण मंच की बैठक होगी। बैठक की अध्यक्षता चैयरमैन सीजेआरएफ रोहतक करेंगे।
निगम के प्रवक्ता ने बिजली उपभोक्ताओं का आह्वान किया कि वे समस्याओं के समाधान के लिए सात सितंबर को होने वाली बैठक में भाग लेकर बिजली संबधी समस्याओं का समाधान करवाएं।
