नंगल के फ्लाईओवर को लेकर एक और तारीख आई सामने
एडवोकेट निशांत गुप्ता ने फेसबुक के माध्यम से दी जानकारी, अब 30 सितंबर तक चलेगा नंगल का फ्लाईओवर
संदीप गिल, सचिन सोनी, नंगल, 04 सितंबर, नंगल की तकलीफों का कारण बन कर शुरू हुए नंगल फ्लाईओवर का काम आज तक भी पूरा नहीं हो सका है। हालाकि इस फ्लाईओवर को लेकर अलग अलग समय पर अलग अलग सरकारों के समय में रोज नई तारीख मिलने के चलते अब लोगों का विश्वास राजनीतिक आश्वासनों से उठ चुका है और अब लोग भी राजनीतिक आश्वासन को मात्र एक नई तारीख मानकर उस पर विश्वास नहीं कर पा रहे। इसी कड़ी में पिछले सवा साल के अरसे में लगभग 4 से 6 तारीखें झेल चुके नंगल वासी अब पंजाब की आप सरकार के वादों पर भी विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। नंगल वासियों के व्यापार और नंगल की सुंदरता पर ग्रहण बन चुके इस फ्लाईओवर को शुरू होने में अभी भी कितना समय लगना है इसको लेकर अभी भी कोई सही तारीख सामने नहीं आ पाई है पर अब एक बार फिर आप के नेता एडवोकेट निशांत गुप्ता ने फेसबुक के माध्यम से जानकारी सांझी करते हुए बताया की अब 30 सितंबर तक फ्लाईओवर की एक साइड शुरू हो जाएगी।
