February 11, 2026

सिविल सर्जन रूपनगर ने कीरतपुर साहिब के बाढ़ जैसे हालात से प्रभावित इलाकों का दौरा किया

लोगों तक ट्रैक्टर द्वारा स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करायी जा रही हैं: डॉ. जंगजीत सिंह

सचिन सोनी, कीरतपुर साहिब , कीरतपुर साहिब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार मेडिकल कैंप लगाए जा रहे हैं। आज डॉ. परमिंदर कुमार सिविल सर्जन रूपनगर ने कीरतपुर साहिब का दौरा किया और इन चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण किया।

  डॉ. जंगजीत सिंह कार्यकारी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी कीरतपुर साहिब ने कहा कि आज शाहपुर बेला, मेहंदली कलां, भलान एवं पलासी में चिकित्सा शिविर आयोजित कर जरूरतमंदों को दवा दी गयी। इसके अलावा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कीरतपुर साहिब, सरकारी हाई स्कूल कोटला, सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढेर, सरकारी हाई स्कूल स्वामीपुर,  सीनियर सेकेंडरी स्कूल ब्रह्मपुर, सरकारी हाई स्कूल नानग्रां सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब भलान, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भलान में दिन और रात बाढ़ राहत शिविर भी लगाए गए हैं ताकि लोगों को किसी भी स्वास्थ्य समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित गांवों में कीटनाशक और लार्वासाइड का छिड़काव भी कराया जा रहा है।

डॉ. जंगजीत सिंह ने कहा कि स्थिति से घबराने की जरूरत नहीं है, स्वास्थ्य विभाग हमेशा लोगों के साथ खड़ा है और किसी को भी स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *