February 11, 2026

खेलों में हरियाणा के खिलाडिय़ों ने किया देश का नाम रोशन : कृषि मंत्री

कृषि मंत्री जे पी दलाल ने राष्ट स्तर पर गोल्ड मेडल विजेता आरती को किया सम्मानित
बहादुरगढ़, प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने बहादुरगढ़ में खिलाड़ी सम्मान समारोह में भाग लेते हुए कहा कि हरियाणा के खिलाडिय़ों ने हमेशा देश का नाम रोशन किया है। हमारी बेटियां भी खेलों में प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की नई खेल नीति से खेल और खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन मिला है। प्रदेश के कृषि मंत्री ने एचएल सीटी मेंं आयोजित खेल सम्मान समारोह में वल्र्ड पुलिस एवं फायरगेम्स की राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिता मेंं स्वर्ण पदक विजेता आरती धर्मपत्नी चंद्र प्रकाश को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमारी यही कामना है कि भविष्य मेंं भी आरती मेडल जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन करती रहे।
कृषि मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी की खेलो इंडिया और हरियाणा सरकार की नई खेल नीति ने देश व हरियाणा में खेलों के प्रति नया माहौल पैदा किया है। उन्होंने कहा कि विश्व स्तर पर आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिता में मैडल की चर्चा होते ही हरियाणा के खिलाडिय़ों पर नजर जम जाती है। श्री दलाल ने कहा कि हमारे खिलाड़ी कुश्ती व कबड्डी के साथ साथ दूसरे खेलों मेंं आगे बढ़ रहे हैं यह खुशी की बात है। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष बिजेंद्र दलाल, राजपाल शर्मा, खिलाड़ी के परिजनों सहित अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *