December 22, 2025

गगरेट उपमंडल के चलेट गांव में हुई प्रवचनों की वर्षा

ऊना/सुखविंदर/10 अगस्त/ गगरेट उपमंडल के चलेट गांव में आज डेरा बाबा रूद्रानंद के अधिष्ठाता 1008 स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज जी का चलेट गांव में गांववासियों द्वारा महाराज जी का भव्य स्वागत किया गया ‌।इस दौरान महाराज ने प्रवचनों की वर्षा करते हुए कहा कि हदय और भक्ति में सत्यता है तो भगवान कृपा जरूर करते हैं। हमें अपना अहम त्याग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्संग के बिना विवेक नहीं मिलता। जिसके जीवन में निष्ठा है, उसकी भक्ति में दृढ़ता होती है। महाराज जी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम से आदर्श होने का ज्ञान मिलता है। महाराज जी ने कहा कि रामचरितमानस से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। किस तरह से राम ने अपना धर्म निभाया और राम को पुरूषोत्तम राम क्यों कहा जाता है, इसके बारे में हमें जानना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज राम और सीता जैसा कोई नहीं है। वहीं लक्ष्मण जैसा भाई मिलना भी बहुत मुश्किल है।वो इसलिए क्योंकि हम अपने संस्कारों को भूलते जा रहे हैं।हम अपने धर्म से दूर है उन शास्त्रों को न जानना चाहते हैं और ना ही पढ़ना। उन्होंने कहा कि हम पश्चिमी सभ्यता के आदि होते जा रहे हैं।हाई स्टेटस के चक्कर में हम सब कुछ खो चुके हैं। इसलिए हमें अब राम सीता बनना नहीं भा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे अंदर सहनशक्ति समाप्त हो चुकी है। हमें रामचरितमानस से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। महाराज जी ने बताया कि रामचरितमानस हमें भगवान श्रीराम के जीवन से अनुशासन, प्रबंधन व सत्यता सिखाती है। उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को अपने साथ कथा, सत्संग और संतो की शरण में लेकर जाएं ताकि बच्चे अपनी संस्कृति को ना भूलें।इस दौरान श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर महाराज जी का आशीर्वाद भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *