स्वतंत्रता दिवस 2023 : खेल स्टेडियम बेरी में धूमधाम से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
समारोह की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने ली अधिकारियों की बैठक
बेरी( झज्जर), कस्बा के भागलपुरी चौक स्थित खेल स्टेडियम परिसर में आगामी 15 अगस्त को उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। समारोह की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। यह जानकारी एसडीएम रविंद्र मलिक ने मिनी सचिवालय स्थित कार्यालय में अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिस भी विभाग को जो जिम्मेदारी दी गई है,उसके लिए अधिकारी अभी से तैयारियों में जुट जाएं,ताकि कार्यक्रम को भव्य रूप से दिया जा सके। उन्होंने बैठक के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
एसडीएम ने कहा कि समारोह में ध्वजारोहण के साथ ही पीटी शो, परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ मुख्यातिथि द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों, युद्ध वीरांगनाओं का सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर सफाई व अन्य इंतजामों की जिम्मेवारी सभी संबंधित विभागों की लगाई गई है। उन्होंने बताया कि फाइनल व फूल ड्रेस रिहर्सल 13 अगस्त को आयोजित की जाएगी।
बैठक में यह अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर नायब तहसीलदार अशोक कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कादयान, नपा सचिव राहुल सैनी,मार्किट कमेटी सचिव संजय फौगाट, पब्लिक हैल्थ विभाग की एसडीओ मीनाक्षी,खंड कृषि अधिकारी डॉ अशोक रोहिल्ला,खाद्य आपूर्ति विभाग के उपनिरीक्षक हरीओम भारद्वाज,डीएचसी बिंदू तोमर दलाल, सीडीपीओ सबिता मलिक,धर्मेंद्र शर्मा,जेई रोहित लोहचब,प्रवीण कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
