February 25, 2026

जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में रैडक्रॉस सोसायटी द्वारा मुहिम आरंभ

टीबी रोग से ग्रसित जरूरतमंद मरीजों को उपलब्ध करवाया जाएगा पोषाहार
हिसार, 02 अगस्त।
रैडक्रॉस सोसायटी द्वारा जिले को टीबी मुक्त करने के लिए एक मुहिम शुरू की है। सोसायटी द्वारा टीबी प्रोजेक्ट के तहत गरीब, बेसहारा व जरूरतमंद टीबी रोग से ग्रसित मरीजों को पोषाहार उपलब्ध करने की योजना चलाई जाएगी।
यह जानकारी देते हुए जिला रैडक्रॉस सोसायटी के सचिव रविन्द्र कुमार ने बताया कि दवा के साथ यदि मरीजों को उचित मात्रा में पोषण आहार मिलें तो यह बीमारी जड़ से खत्म हो जाएगी। टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए जरूरी है कि समाज के सभी तबके के लोग मिलजुल कर सहभागिता निभाएं। रैडक्रॉस सचिव ने आमजन को टीबी मरीजों के लिए चलाई जाने वाली पोषाहार योजना में शामिल होने और जिले को टीबी मुक्त बनाने में अपना सहयोग करने का आह्वïान किया है। इस योजना के तहत एक टीबी मरीज पर प्रति माह 500 रुपये खर्च होगा। इस कार्य में अपनी सहभागिता करने तथा अधिक जानकारी हेतु रैडक्रॉस सोसायटी में टीबी प्रोजेक्ट के जिला समन्वयक के दूरभाष नंबर 7027870170 पर संपर्क स्थापित किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *