मान सरकार सुलभ और उत्तरदायी प्रशासन देने के लिए वचनबद्धः अमन अरोड़ा
चंडीगढ़, यह वर्कशॉप शासन सुधार और लोक शिकायतों संबंधी मंत्री अमन अरोड़ा के दिशा-निर्देशों पर विभाग द्वारा राज्य में शिकायत निवारण प्रणाली में सुधार के लिए की जा रही पहलकदमियों के हिस्से के तौर पर करवाई गई।
पंजाब शासन सुधार और लोक शिकायत निवारण विभाग ने आज महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट आफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (मैगसीपा) में सभी स्टेट नोडल अफ़सरों के लिए लोक शिकायत प्रणाली संबंधी एक-दिवसीय राज्य स्तरीय वर्कशाप करवाई गई। यह ट्रेनिंग प्रोग्राम अलग-अलग विभागों के नोडल अफ़सरों को लोक शिकायत निवारण प्रणाली ( पी. जी. आर. एस.) का प्रयोग करने में उनकी कुशलता को बढ़ाने के लिए ज़रुरी हुनर के साथ लैस करने पर केंद्रित था। इस वर्कशॉप में राज्य के 100 से अधिक नोडल अफ़सरों ने हिस्सा लिया।
इस व्यापक ट्रेनिंग सैशन में पी. जी. आर. एस. प्लेटफार्म के प्रभावी प्रयोग से सम्बन्धित सैद्धांतिक सूझ और अनुप्रयुक्त ज्ञान दोनों को शामिल किया गया। सभी भागीदारों को समयबद्ध और कुशलता के साथ शिकायतों के निपटारे की अहम महत्ता के बारे अवगत करवाया गया और नागरिकों की शिकायतों को पारदर्शी ढंग से निपटाने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया गया। वर्कशॉप के दौरान शिकायत निवारण में शामिल नीतियों और प्रक्रियाओं के बारे जानकारी प्रदान करके नोडल अफ़सरों को इस प्रणाली की संपूर्ण समझ प्रदान की गई।
इस दौरान अमन अरोड़ा ने बताया कि राज्य सरकार शासन के प्रति नागरिक केंद्रित पहुँच प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि पी. जी. आर. एस. एक महत्वपूर्ण साधन है जिससे नागरिक अपनी शिकायतों को रजिस्टर करवाने के साथ-साथ उनको ट्रैक कर सकते हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह वर्कशॉप नोडल अफ़सरों को प्लेटफार्म का प्रभावी प्रयोग करने में मदद करेगी, जिससे शिकायतों का समयबद्ध और कुशल ढंग से निपटारा यकीनी बनाया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अपने नागरिकों की ज़रूरतों अनुसार सुलभ और उत्तरदायी प्रशासन मुहैया करवाने की वचनबद्धता को दोहराते हुये अमन अरोड़ा ने कहा कि इस राज्य स्तरीय पी. जी. आर. एस. ट्रेनिंग प्रोग्राम जैसी पहलकदमियां लोगों को बेहतर प्रशासकीय सेवाएं प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएंगी।
