March 11, 2026

प्रौथा गांव में जांचा 95 लोगों का स्वास्थ्य, टीवी के बारे में किया जागरूक

पवन भारद्वाज, चंबा: द- हंस फाउंडेशन वर्ष 2009 में स्थापित एक धर्मार्थ संस्था है जो देश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक कार्यक्रमों का संचालन कर रहा है, जिसमें से मोबाइल मेडिकल यूनिट एक है। वर्ष 2022 में द हंस फाउंडेशन ने हिमाचल प्रदेश में भी मोबाइल मेडिकल यूनिटस का शुभारंभ कर स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक और कीर्तिमान को स्थापित किया है। इस दिशा में एक कदम और बढ़ाते हुए द- हंस फाउंडेशन की ओर से गांवों संधी व मसरूंड में द- हंस मोबाइल मेडिकल यूनिट -5 के सदस्य द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं निदान शिवर का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 95 लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां भी वितरित की गई, डॉक्टरों द्वारा लोगों को टीवी रोग के विरुद्ध जागरूक भी किया गया। उन्होंने बताया कि कैसे बीमारियां समाज को कैसे खोखला कर रही है हमको इनसे बचने का प्रयास करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *