February 25, 2026

नगर परिषद आनंदपुर साहिब के प्रधान सहित 9 पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल

सचिन सोनी,श्री आनंदपुर साहिब 4 अगस्त नगर काउंसिल श्री आनंदपुर साहिब के अध्यक्ष हरजीत सिंह जीता 9 पार्षदों के साथ आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। श्री आनंदपुर साहिब नगर काउंसिल के पार्षदों के आम आदमी पार्टी में जाने की चर्चा दिन भर चलती रही। नगर परिषद अध्यक्ष हरजीत सिंह जीता के नेतृत्व में कुल 9 पार्षद आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। चंडीगढ़ में आज अध्यक्ष समेत सभी पार्षद कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस के आवास पर पहुंचे। ये पार्षद आज हरजोत सिंह बैंस की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। क्षेत्र में काफी समय से चल रही चर्चाओं पर विराम लग गया है। हरजोत सिंह बैंस ने अध्यक्ष के साथ आये सभी पार्षदों का स्वागत किया। आज आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले पार्षदों में नगर परिषद अध्यक्ष हरजीत सिंह जीता वार्ड नंबर: 9, पार्षद दलजीत सिंह कैंथ वार्ड नंबर: 6, पार्षद परमवीर सिंह राणा वार्ड नंबर: 8, पार्षद बिक्रमजीत सिंह वार्ड नंबर: 10, पार्षद बलवीर कौर वार्ड नंबर: 11, पार्षद रीटा वार्ड नंबर: 12, पार्षद मनप्रीत कौर अरोड़ा वार्ड नंबर: 3, पार्षद प्रवीण कोंशल वार्ड नंबर: 5, पार्षद गुरप्रीत कौर वार्ड नंबर: 7 शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *