88 हजार लोगों ने यात्रा में भाग लिया और भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया।
हरियाणा में विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम योजनाओं का लाभ देने के लिए सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है। लगभग 88 हजार लोगों ने यात्रा में भाग लिया और भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया।यात्रा के दौरान लाभार्थियों ने अपने अनुभव भी दर्ज कराए। यात्रा के दौरान लगातार लोग केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए आगे आ रहे हैं। 12 दिसंबर को भी लगभग 350 नए लाभार्थियों ने उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन के लिए आवेदन किया। पीएम स्वनिधि योजना के तहत भी 368 नए लाभार्थियों ने आवेदन दिए हैं। इस दौरान हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही चिरायु हरियाणा योजना के अंतर्गत 3200 से अधिक नये लाभार्थियों ने आवेदन जमा करवाए हैं। साथ ही, निरोगी हरियाणा योजना के तहत साढ़े 12 हजार से अधिक लोगों के टेस्ट किए गए हैं।
