February 19, 2026

समुद्र में क्रैश हुआ प्लेन, हादसे में 65 वर्षीय पायलट की मौत

नई दिल्ली – फ्रास में आयोजित एक एयर शो में उस समय हड़कंप मच गया जब हवा में अचानक एक प्लेन का संतुलन बिगड़ गया। जिस कारण प्लेन समुंद्र में क्रैश हो गया। जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।वीडियो में देखा जा सकता है कि एरोबेटिक विमान अचानक से संतुलन खो देता है और ऊंचाई से तेजी से नीचे गिरने लगता है। वीडियो में विमान को सीधा समुद्र में गिरते हुए देखा गया, जिसने दर्शकों को हिला कर रख दिया। इस हादसे में 65 वर्षीय पायलट की मौत हो गई। पायलट एक फोगा मैजिस्टर जेट विमान उड़ा रहा था जो अचानक नियंत्रण खोने के बाद भूमध्य सागर में गिर गया। पायलट के शव को बरामद कर लिया गया है।

यह हादसा ले लावांदो में हुआ जहां इस विमान का प्रदर्शन फ्रेंच एयर फोर्स की एलीट एक्रोबैटिक टीम के प्रदर्शन से पहले किया जा रहा था। फ्रेंच एयर फोर्स के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह विमान मित्र देशों की सेनाओं के डी-डे लैंडिंग्स की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित एयरशो के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इस घटना के बाद शो को दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों के कारण रद्द कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *