December 24, 2025

दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के 6 अधिकारी गिरफ्तार

आप की हार के बाद सीबीआई की बड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के छह अधिकारियों को भ्रष्टाचार और रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के हाल में दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद राजधानी में यह पहली बड़ी कार्रवाई है। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी को डिपार्टमेंट में व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं। गिरफ्तारी से पहले शिकायतों की निगरानी और सत्यापन करने का निर्णय लिया गया। शिकायतों के सत्यापन में पहली नजर में विभिन्न स्तरों पर भ्रष्टाचार के संकेत मिले। इसके बाद अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *