हर घर तिरंगा‘ अभियान के तहत 5 लाख राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) बांटे जाएंगे

आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में प्रदेश में ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान के तहत 5 लाख राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) बांटे जाएंगे। यह अभियान #हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा 13 से 15 अगस्त 2023 तक चलाया जाएगा। ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) प्रदेश के गांव व शहर के हर राशन डिपो पर उपलब्ध होगा और कोई भी व्यक्ति (एफपीएस मालिक) राशन डिपो से झंडा ले सकता है जिसके लिए उसे प्रति झंडा 25 रुपये देने होंगे।