February 21, 2026

पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट से 5 मकान गिरे, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

बरेली : बुधवार शाम बरेली जिले के सिरौली क्षेत्र में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। इस हादसे में आसपास के 8 मकान क्षतिग्रस्त हो गए, जिनमें से 5 पूरी तरह से ढह गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना बरेली से लगभग 85 किलोमीटर दूर कल्याणपुर गांव में हुई। बताया जा रहा है कि एक मकान में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे, तभी अचानक विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि करीब 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पुलिस ने बताया कि अभी तक तबस्सुम और रुखसाना नामक दो महिलाओं के शव बरामद किए गए हैं। एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर है।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराएं और इस घटना की जांच करवाएं।

एसपी देहात उत्तरी मुकेश चंद्र ने बताया कि विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जहां पटाखे बनाए जा रहे थे, उसका लाइसेंस निरस्त हो चुका था। इस हादसे से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह बेहद दुखद घटना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *