March 8, 2026

शक्ति पीठ मां चामुण्डा माता मन्दिर में आरम्भ हुआ 5 दिवसीय मां बगलामुखी यज्ञ: यति सत्यदेवानंद सरस्वती महाराज

सुखविंद्र ऊना, चामुण्डा माता: अखिल भारतीय सन्त परिषद् के हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के प्रभारी यति सत्यदेवनानंद सरस्वती महाराज ने बताया कि उनके गुरु महामंडलेश्वर यति नरसिंहानन्द गिरी महाराज जी श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा की प्रेरणा से सनातन धर्म की रक्षा हेतु सनातन धर्म के शत्रुओं के समूल विनाश हेतु, सनातनियों में आपसी भाईचारे हेतु, सनातनियों की वंश वृद्धि हेतु, मां जगदम्बा और भगवान महादेव शिव की भक्ति, सद्बुद्धि और शक्ति हेतु तथा यज्ञ में किसी भी प्रकार के सहयोग करने वालों के रोग दोष निवारण हेतु हिमाचल प्रदेश के विभिन्न शक्ति पीठों, और सिद्ध पीठों के क्षेत्रों में सब सनातन धर्मावलंबियों तथा यज्ञ प्रेमियों के सहयोग से मां बगलामुखी महायज्ञ कर रहे हैं।
यह महायज्ञ अनुष्ठान पावन धाम धर्म क्षेत्र कुरुक्षेत्र से आरम्भ करके, शक्ति पीठ मां ज्वालामुखी धाम, मां कांगड़ा माता तथा कई सिद्ध पीठों में ( मां कामाक्षी माता धाम तलवाड़ा, मां कालका माता धाम टिक्कर) कर चुके हैं।
अत: अब हम हिमाचल प्रदेश में शक्ति पीठ मां चामुण्डा देवी धाम में 5 दिवसीय माता बगलामुखी का महायज्ञ अनुष्ठान आरम्भ किया है। यह यज्ञ 21/09/2023 से 25/09/2023 तक चलेगा। चार दिन सुबह और शाम को आहुतियां डलेंगी तथा 25 को इस महा अनुष्ठान की पूर्ण आहुति होगी। इस महायज्ञ में देश प्रदेश के अलग अलग स्थानों के भक्त आकर शामिल होंगे। जितने भी मां के सनातनी भक्त हैं सब इस महाशक्ति पीठ के महानुष्ठान में सादर आमंत्रित हैं।
इस यज्ञ में डाक्टर पवन गौतम, मनजीत गुलेरिया, रमेश सैनी, सहित भक्तों ने आहुति डाल कर मां का आशीर्वाद और पुण्य अर्जित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *