महाराष्ट्र में 47392 मतदाताओं की उम्र 100 साल से अधिक
22.22 लाख युवा पहली बार करेंगे मतदान
मुंबई: महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 9.7 करोड़ से अधिक मतदाता पात्र है। महाराष्ट्र में एक ही चरण में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर राज्य में चुनावी सरगर्मियां जोरों पर हैं। इस बीच, निर्वाचन आयोग के आंकड़ों से पता चलता हैं कि राज्य में 22.22 लाख से अधिक युवा मतदाता पहली बार विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए पात्र 9.7 करोड़ से अधिक मतदाताओं में से 47,392 मतदाताओं की उम्र 100 साल से अधिक है। वहीँ, राज्य में 18-19 आयु वर्ग के 22.22 लाख मतदाता हैं। जबकि 5 करोड़ से अधिक पुरुष व 4.69 करोड़ महिला वोटर हैं।राज्य में 9,70,25,119 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें 5,00,22,739 पुरुष, 4,69,96,279 महिलाएं और 6,101 तृतीय लिंग के मतदाता हैं।
