March 9, 2026

लिटल एंजल्स स्कूल में 42वीं ओपन जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारम्भ

सोनीपत, लिटल एंजल्स स्कूल में 42वीं ओपन जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारम्भ हुआ। चैंपियनशिप का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या आशा गोयल, एडमिन ऑफिसर विवेक आर्य, सैक्रेटरी डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन जगबीर सिंह व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

चैंपियनशिप के शुभारंभ से पहले मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। यह चैंपियनशिप सात से 10 जून तक खेली जाएगी। जिसमें लगभग 400 खिलाड़ी भाग लेंगे। चैंपियनशिप में अंडर-11, 13, 15, 17, 19 व वेटरन्स 30 से 65 आयुवर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। मुख्य अतिथि राजीव जैन ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि खेलों द्वारा ही बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है।

उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शानदार खेल प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया व विद्यालय द्वारा किये गये प्रबंधों की प्रशंसा की। विद्यालय के एडमिन ऑफिसर विवेक कुमार ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न देकर उनका आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *