जिला कांगड़ा में फंसे 40 पर्यटकों को किया गया रेस्क्यू
जिला कांगड़ा में मौसम ने अचानक करवट बदली और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई इस मूसलाधार बारिश होने के कारण धर्मशाला घूमने आए पर्यटक जिला कांगड़ा के करेरी लेक, भागसूनाग व गुणामाता के साथ लगते नाले में पानी का जलस्तर बढ़ने के कारण फंस गए इस बात की सूचना जब जिला कांगड़ा पुलिस तक पहुंची तो पुलिस ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया इस बचाव कार्य मे गनीमत यह रही कि पुलिस ने समय रहते सभी 40 लोगों को रेस्क्यू कर लिया और सभी पर्यटकों को सुरक्षित जगह पहुंचा दिया
वहीं इस बारे में जानकारी देते हुए जिला कांगड़ा के एएसपी हितेश लखनपाल ने बताया कि जिला कांगड़ा में अचानक बारिश होने से तीन जगहों पर जिसमे भागसूनाग, करेरी लेक व गुणामाता के साथ लगते नाले में पानी का जलस्तर बढ़ने के कारण करीब 3 पर्यटक फंस गए इसी के साथ भागसूनाग वाटरफॉल में जलस्तर बढ़ने के कारण 11 पर्यटक फंस गए वही करेरी लेक में 26 पर्यटक फंस गए थे उन्होंने बताया कि गुणामाता व भागसूनाग में रात करीब 8 बजे तक बचाव कार्य चलता रहा और सभी पर्यटकों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह पहुंचा दिया गया
उन्होंने बताया कि करेरी लेक में रात 12:15 बजे तक पुलिस के जवानों व एसडीआरएफ के जवानों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया जिसमें करीब 26 पर्यटकों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया गया था जिला कांगड़ा के एएसपी हितेश लखनपाल ने जिला कांगड़ा में घूमने के लिए आने वाले सभी पर्यटकों से अपील करते हुए कहा कि जो भी पर्यटक धर्मशाला घूमने के लिए आ रहे है व मौसम की जानकारी लेकर ही ऊंचाई वाले इलाकों की और जाए अगर मौसम विभाग द्वारा मौसम खराब रहने का अनुमान लगाया गया है तो पर्यटक किसी भी ट्रेकिंग रूट पर ना जाये।
