March 13, 2026

पंजाब में चलती बस की ब्रेक फेल होने से 4 लोगों की मौत, दर्जन से अधिक घायल

गुरदासपुर – पंजाब के गुरदासपुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जहां चलती बस की ब्रेक फेल हो जाने के कारण बस स्टॉपेज में जा घुसी। जानकारी के अनुसार इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे है।

प्राइवेट बस बटाला से मोहाली जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस में 40 से ज्यादा लोग सवार थे। इस बीच गांव शाहबाद के बस स्टॉपेज के पास बस के ब्रेक फेल हो गए। इससे बस जाकर स्टॉपेज में घुस गई। स्टॉपेज का लेंटर बस के ऊपर गिर गया। बस राजधानी कंपनी की थी। बस के नीचे बाइक और स्कूटी भी फंसी हुई थी। घटना के बाद तुरंत आसपास के लोगों ने जख्मियों को बाहर निकालने का काम शुरू किया।

हादसे में मरने वाले सभी लोग आसपास के गांवों के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। गुरदासपुर पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। हादसे को लेकर सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट डाली। उन्होंने लिखा- बटाला-कादीन रोड पर एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जिसमें कुछ लोगों की मौत की दुखद खबर है। कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मैंने प्रशासन से बात की है और अधिकारी मौके पर हैं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। पंजाब सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *