कृषि उत्सव में 27 स्कूलों के 340 विद्यार्थियों ने लिया भाग
मोहित, डॉ. वाईएस परमार औद्योनिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के आईडीपी कार्यक्रम के तहत नेरी में आयोजित कृषि उत्सव में जिला हमीरपुर के 27 स्कूलों के लगभग 340 विद्यार्थियों ने भाग लिया। 19 स्कूलों के विद्यार्थियों ने मॉडलों की प्रदर्शनी भी लगाई। मुख्य अतिथि आरएस बाली ने इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा सराहनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। मॉडल प्रदर्शनी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गौना करौर ने पहला, हिम अकादमी स्कूल हीरानगर ने दूसरा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिडवीं ने तीसरा स्थान हासिल किया। न्यू ईरा पब्लिक स्कूल परोल और केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
