February 20, 2026

किसानों के प्रदर्शन के चलते 34 ट्रेन प्रभावित हुई

किसानों का कहना है कि जब तक हमारे साथियों को रिहा नहीं किया जाता हम शंभू बार्डर पर डटे रहेंगे

पटियाला , पंजाब और हरियाणा के शंभू बॉर्डर से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि किसानों ने बुधवार को शंभू रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक जाम कर दिया है। किसान बॉर्डर पर नेशनल हाईवे बंद कर डटे किसान शंभू बॉर्डर के पास ही रेलवे ट्रैक पर बैठ गए हैं। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिससे पुलिस-किसानों की धक्कामुक्की हुई। मगर, किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और ट्रैक पर बैठ गए।

किसानों के प्रदर्शन के चलते 34 ट्रेन प्रभावित हुई हैं। 11 ट्रेनों को पूरी तरह से कैंसिल किया गया है, जबकि कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं तो कुछ के रूट शॉर्ट किए गए हैं।

प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि जब तक हमारे साथियों को रिहा नहीं किया जाता हम शंभू बार्डर पर डटे रहेंगे। अगर फिर भी रिहाई न हुई तो हम अन्य स्थानों पर भी ट्रेनें रोकेंगे। पुलिस ने शंभू बार्डर पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। किसान सरकार से युवा नेता नवदीप सिंह जलबेड़ा समेत 3 किसानों की रिहाई की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *