February 15, 2026

32वीं हिमाचल प्रदेश बाल विज्ञान कांग्रेस शुरू

13 और 14 नवम्बर को होगा भव्य राज्य स्तरीय समारोह

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य में 32वीं हिमाचल प्रदेश बाल विज्ञान कांग्रेस-2024 का आयोजन 14 नवम्बर, 2024 तक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 18-19 और 21-22 अक्तूबर को यह सम्मेलन प्रदेश के 73 उप-मंडलों में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 6 और 8 नवम्बर को प्रदेश के सभी जिलों में तथा 13 और 14 नवम्बर को राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम सरकार की युवा पीढ़ी में विज्ञान के प्रचार और प्रसार के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में नवाचारों को बढ़ावा दे रही है। प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में सूचना प्रौद्योगिकी का समावेश किया जा रहा है। विभिन्न शिक्षण संस्थानों के पाठ्यक्रमों में कृत्रिम मेधा व तकनीक आधारित विषयों का समावेश किया जा रहा है।  
मुख्यमंत्री ने बाल विज्ञान कांग्रेस में भाग ले रहे सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनके उत्साह और समर्पण से राज्य में विज्ञान के भविष्य को नया आकार मिलेगा।
32वीं बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद द्वारा शिक्षा विभाग और समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश के सहयोग से किया जा रहा है। सम्मेलन में लगभग 22 हजार विद्यार्थी और आठ हजार शिक्षक भाग ले रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *