February 16, 2026

एस्टेरिस्क हेल्थ केयर में भरे जाएंगे 32 पद

गगरेट/सुखविंदर 15 मई – मैसर्ज एस्टेरिस्क हेल्थ केयर बेला बाथड़ी द्वारा 32 पद अधिसूचित किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 18 मई को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना, 19 मई को उप रोजगार कार्यालय अंब तथा 20 मई को उप रोजगार कार्यालय हरोली में आयोजित किया जाएगा।
अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों में पुरूष वर्ग में अलू-अलू मशीन आपरेटर के 6 पद, बलिस्टर मशीन आपरेटर के 4 पद, कोटिंग मशीन आपरेटर के 2 पद, कम्प्रैशर मशीन आपरेटर के 3 पद, ग्रानुलेशन आपरेटर के 3 पद, क्यूसी. मान्यता एनालिस्ट कैमिस्ट में पुरूष व महिला वर्ग के 4 पद, मान्यता कैमिस्ट में पुरूष व महिला वर्ग के 5 तथा क्यूए मैनेजर में पुरूष व महिला वर्ग के 5 पद भरें जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता संबंधित विषयों में आईटीआई/डिग्री/डिप्लोमा तथा कम से कम 10 से 15 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है। इन पदों के लिए अभ्यार्थी की आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में आने के लिए किसी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *