15 जिलों में ₹1018 करोड़ की लागत की 30 जल आपूर्ति परियोजनाएं और ₹283 करोड़ की लागत से 9 सीवरेज परियोजनाएं क्रियान्वित की जाएंगी
हरियाणा सरकार द्वारा जलापूर्ति व सीवरेज व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दृष्टिगत 15 जिलों में ₹1018 करोड़ की लागत की 30 जल आपूर्ति परियोजनाएं और ₹283 करोड़ की लागत से 9 सीवरेज परियोजनाएं क्रियान्वित की जाएंगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इन परियोजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। ये परियोजनाएं अमृत 2.0 के तहत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा अंबाला, हिसार, कैथल, कुरूक्षेत्र, जींद, पंचकूला, रोहतक, फतेहाबाद, सिरसा, चरखी दादरी, यमुनानगर, करनाल, भिवानी, महेंद्रगढ़ और पलवल जिला में क्रियान्वित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी की 425 करोड़ रुपये से अधिक की 18 जल आपूर्ति परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं, जिन्हें जल्द ही मंजूरी प्रदान कर दी जाएगी।
