February 26, 2026

अंब के आदर्श नगर में 8 लाख की लागत से 30 स्ट्रीट लाइटें स्थापित

ऊना/सुखविंदर/6 जुलाई/आने वाले समय में नगर पंचायत अंब का आदर्श नगर जल्द ही दूधिया रोशनी से नहाएगा। नगर पंचायत प्रशासन ने अंब बाजार के आदर्श नगर में 30 लाइटें लगाने का काम वीरवार को शुरू कर दिया। नगर पंचायत अंब के आदर्श नगर के दुकानदारों प्रकाश शर्मा, सुभाष चन्द, सुभाष ठाकुर, अच्छर सिंह, कुलदीप कुमार,महेश कुमार और प्रमोद कुमार ने बताया कि आदर्श नगर के क्षेत्र में रात के समय अंधेरा पड़ा रहता था और दुकानदारों को चोरी आदि का भय भी बना रहता था। उन्होंने बताया कि अब नगर पंचायत प्रशासन द्वारा यह स्ट्रीट लाइटें लगाने से दूधिया रोशनी से नहाएगा। उन्होंने इसके लिए नगर पंचायत अंब का आभार भी व्यक्त किया है।इस मौके पर नगर पंचायत अंब के सचिव रमन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पंचायत अंब के आदर्श नगर में 8 लाख रुपए की लागत से 30 स्ट्रीट लाइटें स्थापित की जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नगर पंचायत अंब के विकास कार्यों को ओर अमलीजामा पहनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *