जिला महेंद्रगढ़ में सिंचाई विभाग तथा मिकाडा की ओर से जल संचयन के लिए 30 परियोजनाएं मंजूर हुई
उपायुक्त डॉ विवेक भारती ने कहा कि जलशक्ति और जल जीवन मिशन जल संसाधनों के प्रबंधन और सभी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम हैं। इन कार्यक्रमों से जिला महेंद्रगढ़ में जल स्तर में ऐतिहासिक सुधार हुआ है। डीसी आज लघु सचिवालय में केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से आई टीम तथा जिला के अधिकारियों की बैठक में बोल रहे थे।
डीसी ने बताया कि जलशक्ति मंत्रालय का गठन मई 2019 में किया गया था। पिछले 6 साल में जिला महेंद्रगढ़ में इस क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। इसी का नतीजा है कि जिला में जलस्तर में काफी सुधार हुआ है।
उन्होंने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में सिंचाई विभाग तथा मिकाडा की ओर से जल संचयन के लिए 30 परियोजनाएं मंजूर हुई थी। इनमें से कुछ परियोजनाओं का काम पूरा भी हो चुका है।
डीसी ने बताया कि इस अभियान के तहत जल संरक्षण और संवर्धन पर फोकस किया गया है।
इसी प्रकार जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। जिला में ‘हर घर नल से जल’ के लक्ष्य को वर्ष 2025 की बजाय 2022 में ही पूरा कर लिया गया था।
उन्होंने कहा कि जिला में पेयजल की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिवर्ष 12000 से अधिक सैंपल लिए जाते हैं।
उपायुक्त अपने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस केंद्रीय टीम की यह मानसून पूर्व यात्रा थी। सभी विभाग पौधारोपण सहित सभी लक्ष्य बारिश के सीजन में पूरा कर लें। उन्होंने बताया कि जल शक्ति अभियान के तहत जिले में 1.25 लाख पौधे लगेंगे। बारिश के बाद यह टीम दोबारा से अक्टूबर महीने में जिला का दौरा करेगी जिसमें इन कार्यों की समीक्षा होगी।
इस दौरान मिकाडा के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सुनीत राठी ने मिकाडा को 160 रिचार्ज बोरवेल लगाने का लक्ष्य दिया गया है । आगामी एक सप्ताह में 40 से 45 रिचार्ज बोरवेल पूरे कर लिए जाएंगे। शेष का कार्य भी निर्धारित सीमा में पूरा कर लिया जाएगा।
इस बैठक में जल जीवन मिशन तथा जल शक्ति अभियान की जिला महेंद्रगढ़ की नोडल अधिकारी शिवानी, सिंचाई विभाग के एक्सईएन संदीप नशियार, जल शक्ति अभियान से मुरली, हाइड्रोलॉजिस्ट राकेश कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
केंद्रीय टीम ने किया विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण
ग्रामीणों के साथ किया सीधा संवाद
नारनौल। जल जीवन मिशन तथा जल शक्ति अभियान की जिला महेंद्रगढ़ की नोडल अधिकारी शिवानी ने आज इस अभियान के तहत जिला की विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण किया।
