एयर इंडिया सहित 30 घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट्स को मिली बम से उड़ाने की धमकी
नई दिल्ली: फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला थम नहीं रहा है। इसी कड़ी में एयर इंडिया सहित 30 फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय एयरलाइन्स द्वारा संचालित 30 घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली।
एजेंसी को बताया कि बम से उड़ाने की धमकी पाने वालों में इंडिगो, विस्तारा और एयर इंडिया की उड़ानें शामिल हैं। इस संबंध में इंडिगो के प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि सोमवार को उनकी चार उड़ानों 6E 164 (मंगलुरु से मुंबई), 6E 75, (अहमदाबाद से जेद्दा), 6E 67 (हैदराबाद से जेद्दा) और 6E 118 (लखनऊ से पुणे) को सुरक्षा संबंधी अलर्ट मिले थे।
