February 19, 2026

घनी धुंध के बीच मिनी बस की बाइक रेहडे़ से टक्कर, 3 की मौत

कपूरथला : कपूरथला में धुंध के चलते फगवाड़ा-होशियापुर रोड पर गांव जगजीतपुर के नजदीक शनिवार की सुबह एक मिनी बस व बाइक रेहड़े में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में डेढ़ साल की बच्ची समेत दो जख्मी हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार गांव विर्क निवासी रामपाल ने बताया के बलवीर कालोनी होशियारपुर निवासी उनके रिश्तेदार गरीबदास परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उन्हें मिलने के लिए बाइक रेहड़े पर सवार होकर आए थे। उसने बताया कि यह लोग जब वापस होशियारपुर जा रहे थे तो गांव जगजीतपुर के निकट बाइक रेहड़े की एक मिनी बस के साथ टक्कर हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *