March 20, 2026

अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेश के 27 नागरिक मुंबई में गिरफ्तार

मुंबई: भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश के 27 नागरिकों को यहां गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किये गये लोग अवैध रूप से भारत में घुसे थे और उनके पास कोई भी वैध दस्तावेज नहीं है।

उन्होंने बताया कि सभी के खिलाफ विदेशी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने एक अभियान चलाकर पिछले कुछ हफ्तों में 353 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है और यह अभियान अभी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *