बंगाणा के रेन्सरी स्कूल के 26 छात्रों ने ऊना प्रदर्शनी का किया भ्रमण, ली जानकारियां
अजय कुमार, बंगाणा, उपमण्डल बंगाणा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रेन्सरी के 26 छात्र छात्राओं ने जिला ऊना के मिनी सचिवालय में बनी प्रदर्शनी का भ्रमण करके राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, हिमाचल निर्माता एवम
पूर्व सीएम स्व डॉ यशवन्त सिंह परमार की जीवनी के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। राज्य रेंडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश संयोजक सुरिंदर ठाकुर, जिला ऊना के अतितिक्त जिलाधीश महिंद्र पाल गुज्जर ने स्कूली छात्रों को प्रदर्शनी में राज्य के पूर्व सीएम व अन्य बड़े समाजसेवियों की जीवनी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सुरिन्दर ठाकुर ने कहा कि जिला ऊना में प्रदर्शनी से स्कूली छात्रों एवम् अन्य लोगों को जानकारी लेने की विशेष सुविधा मिलेगी और युवा वर्ग जो भविष्य को सफल बनाने के लिए एग्जाम देते आ रहे हैं, उन्हें भी यहां पर हर प्रकार की जानकारी उपलब्ध होगी। सुरिंदर ठाकुर ने स्कूली छात्रों को कुछ आर्थिक मदद एवम चायपान करवाकर उनका हौसला भी बढ़ाया। स्कूली छात्रों ने वापिस जाते समय सुरिंदर ठाकुर व अन्य सभी अधिकारियों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर बंगाणा एसडीएम मनोज कुमार, स्कूल प्रिंसीपल प्रदीप सिंह, ऋतु सूद, सुनीता के अलावा कई गणमान्य लोग एवम स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
