February 25, 2026

इजराइल द्वारा गाज़ा के एक स्कूल पर किए गए हमले में 22 लोगों की मौत

इजराइल द्वारा गाज़ा के एक स्कूल पर किए गए हमले में 22 लोगों की मौत हो गई। गाज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि यह हमला गाज़ा शहर के ज़ैतून इलाके में स्थित स्कूल पर किया गया है जिसमें 30 अन्य लोग जख्मी हुए हैं। उसने कहा कि ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हताहत हुए हैं। इससे पहले शनिवार को इज़राइल की सेना ने कहा था कि उसने हमास के ‘कमांड और नियंत्रण केंद्र’ को निशाना बनाया है। यह ‘कमांड और नियंत्रण केंद्र’ उस परिसर से संचालित हो रहा था जहां पहले स्कूल था। उसने कहा कि सेना ने यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए थे कि असैन्य लोगों को कम से कम नुकसान पहुंचे।

वहीं, गाज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को अलग बयान में बताया कि दक्षिणी मुसबा इलाके में मंत्रालय के गोदाम पर इज़राइली हमले में उसके पांच कर्मियों की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *