March 14, 2026

भगवंत सिंह मान और अरविन्द केजरीवाल द्वारा पंजाब में 165 और आम आदमी क्लीनिक लोगों को समर्पित

पंजाब बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में दिल्ली माडल को है दोहराता- मुख्यमंत्री

जालंधर,    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने राज्य में 165 और आम आदमी क्लीनिक पंजाब निवासियों को समर्पित किये जिससे पंजाब भर में कुल 829 क्लीनिकों के कार्यशील होने से नयी स्वास्थ्य क्रांति का आग़ाज़ हुआ। दोनों मुख्यमंत्रियों ने लोगों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के एकमात्र उद्देश्य के साथ क्लीनिकों को समर्पित किया।यहाँ पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे अब राज्य में 829 आम आदमी क्लीनिक लोगों को मुफ़्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यशील हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों को समर्पित किये गए यह क्लीनिक उनके लिए वरदान साबित हो रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह क्लीनिक पहले ही लोगों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करने में बहुत सहायक सिद्ध हुए हैं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ लैस यह क्लीनिक लोगों को विश्व स्तरीय इलाज और जांच की सहूलतें मुफ़्त प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक राज्य भर में एक करोड़ से अधिक मरीज़ इन आम आदमी क्लीनिकों से इलाज करवा चुके हैं। इसी तरह भगवंत सिंह मान ने बताया कि इन क्लीनिकों में कुल 41 किस्म के जांच टैस्ट मुफ़्त किये जा रहे हैं। सबसे अधिक इन क्लीनिकों ने राज्य में प्रचलित अलग- अलग बीमारियों की जांच करने और इनका प्रभावशाली ढंग के साथ मुकाबला करने के लिए डाटाबेस तैयार करने में सरकार की मदद की है। उन्होंने बताया कि इन क्लीनिकों में मरीजों को दवाएँ मुफ़्त दीं जा रही हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन क्लीनिकों ने राज्य के स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में क्रांति ला दी है क्योंकि इन क्लीनिकों में रोज़मर्रा के आने वाले 95 प्रतिशत से अधिक मरीज़ अपनी बीमारियों से ठीक हो जाते हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक दिन है क्योंकि  165 आम आदमी क्लीनिक लोगों को समर्पित किये गए हैं और आने वाले दिनों में ऐसे और क्लीनिक समर्पित किये जाएंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली क्षेत्र में दिल्ली सरकार की पहलकदमियों को पंजाब में भी दोहराया गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे दिल्ली की तरह पंजाब के लिए केंद्र द्वारा फंड रोक दिए गए हैं परन्तु फिर भी राज्य सरकार आम लोगों के भले के लिये अथक मेहनत कर रही है। उन्होंने कहा कि यह एक क्रांतिकारी कदम है जो लोगों को बड़े स्तर पर लाभ पहुँचाने के लिए आगे बढ़ेगा। भगवंत सिंह मान ने बताया कि गणतंत्र दिवस से लेकर मरीजों को सभी दवाएँ हस्पताल के अंदर से मुहैया करवाई जा रही हैं और लोगों को एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी मुफ़्त दी जा रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक सभा उप चुनाव के दौरान जालंधर के लोगों ने हमारे हक में बड़ा जनादेश दिया था और इसके बाद शहर के विकास को बढ़ावा देने के लिए बड़े स्तर पर यत्न किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में 283 करोड़ रुपए के विकास कार्य आरंभ किये जा चुके हैं और कई और भी प्रक्रिया अधीन हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य की सभी 13 सीटें जीतने के बाद राज्य के संसद मैंबर केंद्र सरकार को राज्य के किसी भी फंड पर रोक नहीं लगाने देंगे।मुख्यमंत्री ने आर. डी. एफ. और एन. एच. एम. के तहत फंड रोकने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की जिससे राज्य के विकास को खतरे में डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से 8000 करोड़ रुपए से अधिक के फंडों को गलत तरीके के साथ रोक दिया गया है, जोकि राज्य के साथ सरासर बेइन्साफ़ी है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि केंद्र सरकार को आने वाले लोक सभा मतदान में हरा कर उनको सबक सिखाना चाहिए।प्रमुख ने आगे बताया कि लुधियाना में अत्याधुनिक राह पर स्थापित किया स्कूल आफ एमिनेंस रविवार को लोगों को समर्पित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक और क्रांतिकारी कदम है जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को विशेष तौर पर कमज़ोर और पिछड़े वर्गों के विद्यार्थियों को मानक शिक्षा प्रदान करना है। इसी तरह भगवंत सिंह मान ने कहा कि जल्दी ही दिल्ली में वेरका दूध के 125 नये बूथ खोले जाएंगे जिससे राज्य के किसानों को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि संकल्प पत्र की बजाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने गारंटी देकर अरविन्द केजरीवाल की दूरदर्शी सोच की नकल की है। उन्होंने कहा कि आम लोगों को भारतीय राजनीति केंद्र पर लाने का श्रेय अरविन्द केजरीवाल को जाता है। उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल ने विघनकारी राजनीति को नकार कर मूल्यों पर आधारित राजनीति की शुरुआत करके राजनीति में क्रांतिकारी परिवर्तन लाया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ’एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के पैंतरे पर व्यंग्य करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी ’एक राष्ट्र, एक शिक्षा’ और ’एक देश, एक इलाज’ के एजंडे पर क्यों नहीं चल रहे। उन्होंने कहा कि कान्वेंट स्कूलों और सरकारी स्कूलों में दी जा रही शिक्षा में बड़े स्तर पर विभिन्नताएं है परन्तु दुर्भाग्यवश किसी ने भी इसकी तरफ ध्यान नहीं दिया। इसी तरह भगवंत सिंह मान ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बड़ा विभाजन है। उन्होंने कहा कि लच्छेदार भाषणों की महारत रखने वाले मोदी ने सिर्फ़ अच्छे दिन आदि के नारे लगा कर लोगों को मूर्ख बनाया है।अकाली दल और भाजपा के दरमियान प्रस्तावित गठजोड़ के बारे टिप्पणी करने के लिए पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों पार्टियाँ कभी भी एक दूसरे से अलग नहीं हुई बल्कि पहले ही घी खिचड़ी हैं। उन्होंने अकालियों को यह बताने की चुनौती दी कि वह किस मुँह के साथ भाजपा के साथ हाथ मिला रहे हैं, जिसके हाथ बेकसूर किसानों के ख़ून के साथ रंगे हुए हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि किसानी मुद्दे अभी भी अनसुलझे हैं और इसी तरह राज्य के साथ जुड़े मसलों का भी कुछ भी नहीं बना।अपने संबोधन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने इस ऐतिहासिक पहलकदमी के लिए राज्य सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ी बात है क्योंकि पंजाबियों ने स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐसी क्रांति कभी नहीं देखी। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि इसको पहले दिल्ली में लागू किया गया था और अब लोगों की तरफ से मौका दिए जाने के बाद इसको पंजाब में सफलतापूर्वक लागू किया गया है।दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब ने पिछले 75 सालों में पहली बार ऐसा इंकलाब देखा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी को मानक स्वास्थ्य सहूलतें देने के लिए ऐसे और फ़ैसले भी लिए जा रहे हैं। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी होने के नाते वह आम आदमी की तकलीफ़ों से अच्छी तरह अवगत हैं और सरकार की तरफ से ऐसी पहलकदमियां किये जाने के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली क्षेत्र में यह क्रांति देखने को मिली है।दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग घटिया दर्जे की राजनीति नहीं चाहते बल्कि वह काम करने वाली सरकार चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों में राज्य के विकास को बढ़ावा देने के लिए राज्य में बेमिसाल काम किये गए हैं। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि विकास और क्रांति के इस दौर को जारी रखने के लिए सभी 13 लोक सभा सीटें आम आदमी पार्टी को मिलनी चाहिएं।दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की तरफ से राज्य के साथ किये जा रहे सौतेली माँ वाले सलूक को रोकने के लिए यह ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि राज्य के साथ बेइन्साफ़ी करने के लिए पंजाब निवासी केंद्र सरकार को कभी भी माफ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास और लोगों की खुशहाली को बढ़ावा देना समय की ज़रूरत है। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि लोक सभा मतदान के लिए उम्मीदवारों का ऐलान जल्द ही कर दिया जायेगा।दिल्ली के मुख्यमंत्री ने राज्य में कई जनहितैषी और विकासमुखी पहलकदमियां करने के लिए राज्य सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि पंजाब और यहाँ के लोग खुशकिस्मत हैं कि उनको भगवंत सिंह मान जैसा मुख्यमंत्री मिला है क्योंकि आजकल ऐसे ईमानदार नेता बहुत कम मिलते हैं। अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व अधीन राज्य के हर क्षेत्र में बेमिसाल विकास हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *