समाधान शिविर में 16 शिकायतें दर्ज, त्वरित समाधान के निर्देश
🔸समाधान शिविर में सीटीएम ने सुनी नागरिकों की समस्याएं
जिले में नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए समाधान शिविर का आयोजन प्रत्येक कार्य दिवस किया जा रहा है। गुरुवार को आयोजित शिविर में विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित कुल 16 शिकायतें दर्ज की गईं। उपायुक्त प्रदीप दहिया के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस शिविर में सीटीएम प्रवेश कादयान ने नागरिकों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
समाधान शिविर में मुख्य रूप से जल आपूर्ति, पेंशन, सड़क मरम्मत और राजस्व मामलों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। सीटीएम प्रवेश कादयान ने मौके पर ही कई शिकायतों का समाधान किया और शेष मामलों के लिए संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीटीएम ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है ताकि नागरिकों का प्रशासन पर भरोसा और मजबूत हो। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें।
शिविर में उपस्थित नागरिकों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि समाधान शिविर के माध्यम से उन्हें अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का सशक्त मंच मिला है। इस आयोजन ने प्रशासन और जनता के बीच संवाद को और बेहतर बनाया है।
