February 15, 2026

जिला की मंडियों में 13 हजार 723 किसानों ने बिक्री किया बाजरा : डीसी प्रदीप दहिया

डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि जिला में हरियाणा वेयर हाउस कार्पोरेशन की ओर से झज्जर और हैफेड द्वारा बादली,बहादुरगढ़, बेरी,ढाकला,माजरा डी,मातनहेल, पाटोदा अनाज मंडियों में समर्थन मूल्य 2625 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बाजरा की खरीद जारी है। उपायुक्त ने बताया कि जिला में 13 हजार 723 किसानों से 36 हजार 319 मीट्रिक टन बाजरा की खरीद की जा चुकी है। मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। जहां राजस्व विभाग के पटवारी, कृषि विभाग का कर्मचारी, मार्केटिंग बोर्ड का कर्मचारी तथा उनके सहयोगी बैठकर किसानों की शिकायतों का निवारण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक हरियाणा वेयरहाउस कारपोरेशन की ओर से झज्जर मंडी में 14 हजार 175 , हैफेड द्वारा बादली मंडी में 686,बहादुरगढ़ में 189,बेरी मंडी में 1897 मीट्रिक टन, ढाकला मंडी में 5323,मातनहेल में 14हज़ार 29 मीट्रिक टन बाजरा खरीदा जा चुका है,जबकि 38 हजार 173 मीट्रिक टन बाजरा की आवक हो चुकी है। वहीं 35 हजार 756 मीट्रिक टन बाजरे का उठान हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *