February 19, 2026

12वां रक्तदान शिविर यादगार रूप से संपन्न हुआ

राज घई, श्री आनंदपुर साहिब, श्री शादी लाल आंगरा मेमोरियल सोसाइटी (रजि.) द्वारा भाई जैता जी सिविल अस्पताल, श्री आनंदपुर साहिब में लगाया गया 12वां रक्तदान शिविर यादगार बन गया। इस शिविर में कुल 203 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदाताओं का उत्साह अत्यंत सराहनीय रहा। विभिन्न गांवों के सरपंच, नंबरदार, युवा क्लबों के प्रधान तथा अन्य सामाजिक कल्याण संस्थाओं से बड़ी संख्या में युवाओं सहित लोगों ने शिविर में भाग लिया।

इस अवसर पर पत्रकार समुदाय ने भी सामूहिक रूप से भागीदारी निभाई। एक 60 वर्षीय बुज़ुर्ग लखवीर सिंह ने रक्तदान कर युवाओं को विशेष संदेश दिया। स्वामी किर्पालानंद दरौली वाले और स्वामी अमोलकानंद झज्ज वालों ने रक्तदाताओं को आशीर्वाद दिया।

माननीय विकास सोनी की माता श्रीमती रक्षा देवी ने हमेशा की तरह शिविर की शुरुआत से लेकर समापन तक उपस्थिति दर्ज करवाई।

शिविर के दौरान, 12वीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले नंगल और श्री आनंदपुर साहिब के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर श्री शादी लाल आंगरा मेमोरियल सोसाइटी के पदाधिकारी जैसे: पूर्व आई.जी. श्री लोक नाथ आंगरा, राजपाल आंगरा, के.के. बेदी, दविंदर कौशल, महंत बचन दास जी, शम्मी डाबरा, दीपक चनार्थल, राज घई, जर्नैल निक्कूवाल, जर्नैल सिंह संधू, विकास सोनी, कमल सहगल, दिलावर सिंह, अवनीत चड्ढा, गुरप्रीत हैप्पी, विष्णु, बलविंदर लोधीपुर, सुरजीत राणा, सुशील राजपूत, गुरचरण सिंह, जगमोहन वशिष्ठ, कुलदीप परमार, हरमीत सिंह, नंबरदार प्रदीप सोनी, सुरजीत सिंह ढेर, दीपक सोनी, राहुल सोनी, डॉ. अच्छर शर्मा, एडवोकेट विशाल सैनी, गुरदीप खाबड़ा, राम राणा, सुरिंदर सिंह जिंदवड़ी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *