March 17, 2026

कार से बरामद की 12 पेटी देसी शराब, एक गिरफ्तार

शिबू ठाकुर, जवाली: पुलिस द्वारा नशा माफिया पर लगातार लगाम कसने की कोशिश की जा रही है, लेकिन नशा तस्कर मानने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसी अभियान के तहत पुलिस चौकी कोटला के प्रभारी संजीव धामी के नेतृत्व में कोटला में नाकाबंदी के दौरान पुलिस द्वारा एक कार से 12 पेटी देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने इस संबंध में विक्रम सिंह निवासी कंदरोड़ी, इन्दौरा के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने शराब व कार को कब्जे में ले लिया है और शराब तस्कर को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि नशा माफिया को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *