February 16, 2026

नवोदय विद्यालय में 11वीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा 22 जुलाई को

शिवालिक पत्रिका, मंडी, जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 22 जुलाई को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी देते हुए प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के लिए इच्छुक पात्र विद्यार्थियों का पहले ऑनलाइन पंजीकरण होगा । पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 31 मई है। उन्होंने बताया कि मंडी जिला के किसी भी सरकारी या मान्यता प्राप्त गैर सरकारी विद्यालय में कक्षा 11वीं में अध्ययनरत हैं तथा जिनका जन्म 1,जून 2006 से 31 जुलाई, 2008 के बीच हुआ हो वह इस प्रवेश परीक्षा में भाग ले सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *