February 14, 2026

दौलतपुर चौक में 111 विद्यार्थियों ने एबीवीपी की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता लिया हिस्सा

दौलतपुर चौक (संजीव डोगरा)
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश द्वारा रविवार को आयोजित स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता मे इकाई दौलतपुर चौक के अंतर्गत 111 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि समूचे ज़िला ऊना में 493 विद्यार्थियों ने उक्त प्रतियोगिता में भाग लिया। अभाविप के कार्यकर्ता विवेक ठाकुर,प्रिंस, चिराग,आस्था लखनपाल इत्यादि ने बताया कि कोविड-19 महामारी के बाद आयोजित की गई लिखित परीक्षा के लिए इकाई दौलतपुर चौक के अधीन तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए थे जिनमें डीडीएम इंटरनेशनल स्कूल गोंदपुर बनेहड़ा में 33,शर्मा ट्यूटोरियल एकेडमी गोंदपुर बनेहड़ा में 44 एवम डीएवी स्कूल अम्बोटा में 34 सहित कुल 111 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।vउन्होंने बताया कि इस परीक्षा मे कुल 100 प्रश्न पूछे गए थे, जिस के लिए सभी को 90 मिनट का समय दिया गया था। उन्होंने बताया कि 12 जनवरी 2024 से पहले उक्त परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *