February 25, 2026

राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में एम.कॉम. पहले बैच के प्रथम तथा तृतीय सेमेस्टर के छात्रों का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत।

अजय कुमार, बंगाणा, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला द्वारा एम.कॉम. प्रथम तथा तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें राजकीय महाविद्यालय बंगाणा, जिला ऊना, हिमाचल प्रदेश के एम.कॉम. प्रथम व तृतीय सत्र के छात्रों का परीक्षा परिणाम 100% रहा। हर साल 30 विद्यार्थियो को मेरिट आधार पर महाविद्यालय में प्रवेश मिलता है यह जानकारी वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर कृष्ण चंद बडोगा ने देते हुए कहा है कि एम,कॉम का पहला बैच 2021-22 से शुरू हुआ था इसमें प्रथम तथा तृतीय सत्र की परीक्षा, मार्च 2023 में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला द्वारा आयोजित करवाई गई थी इस तरह का परिणाम प्राचार्य, डॉक्टर सतिंदर कुमार शर्मा राजकीय महाविद्यालय बंगाणा, के कुशल नेतृत्व तथा दिशा निर्देशों के अनुसार तथा विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत के परिणाम स्वरूप ही संभव हो पाया है। राजकीय महाविद्यालय बंगाणा,के प्राचार्य, डॉक्टर सतिंदर कुमार शर्मा ने एम.कॉम. प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के परीक्षा परिणाम से दूसरे विद्यार्थियों को भी मार्गदर्शन मिलता है। प्रचार्य डाक्टर सतिंद कुमार शर्मा ने कहा कि ये विद्यार्थि भविष्य में देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगें। उन्होंने बताया बंगाणा महाविद्यालय के लगभग सभी विद्यार्थियों ने यह परीक्षा प्रथम श्रेणी 65% से अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण की है । इस परीक्षा में महाविद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान तृतीय सेमेस्टर से रविंद्र उप्पल ने 500 में से 361अंक 72 प्रतिशत प्राप्त किया है। गौरव ने 359 अंक 71.8 प्रतिशत लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। तृतीय स्थान समीक्षा 358 अंक 71.6 प्रतिशत हासिल किए है। प्रथम सेमेस्टर से रिशू धीमान ने 600 मे से 454 अंक 75.66प्रतिशत लेकर प्रथम स्थान दितीय स्थान अंजली ने 600 में से 452 अंक 75.33 प्रतिशत तृतीय स्थान मनीषा 442 अंक 73.66 प्रतिशत हासिल किऐ हैं। प्रिंसिपल डॉक्टर सतिंदर कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए ,वाणिज्य विभाग के विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर कृष्ण चंद बड़ोगा तथा डाक्टर राम सिंह को इस उपलब्धि के लिए विशेष बधाई दी। इस अवसर पर महाविधालय के समस्त शिक्षक और गैर शिक्षक ब विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *