February 11, 2026

एकाउंट्स असिस्टेंट, असिस्टेंट स्टीवार्ड और रूम बॉय के भरे जायेंगे 04 पद

***10 फरवरी को कोटि रिसोर्ट लिमिटेड बल्देयां में होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन

जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला, जिला शिमला द्वारा कोटि रिसोर्ट लिमिटेड गांव सढौरा, डाकखाना बल्देयां, तहसील एवं जिला शिमला के लिए एकाउंट्स असिस्टेंट, असिस्टेंट स्टीवार्ड और रूम बॉय के 04 पदों के लिए 10 फरवरी, 2026 को कोटि रिसोर्ट लिमिटेड बल्देयां, जिला शिमला में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि एकाउंट्स असिस्टेंट के 01 पद लिए इच्छुक उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता दसवीं, बारहवीं या कॉमर्स ग्रेजुएशन पास होनी चाहिए, असिस्टेंट स्टीवार्ड के 02 पदों के लिए दसवीं या बारहवीं और रूम बॉय के 01 पद लिए दसवीं पास होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार की आयु 18 से 26 वर्ष होनी चाहिए। इन पदों के लिए पुरुष व महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। जो इच्छुक उम्मीदवार इन पदों से संबंधित योग्यता रखता हो, अपने सभी अनिवार्य दस्तावेज़ों व रिज्यूम सहित 10 फरवरी को कोटि रिसोर्ट में प्रातः 11 बजे पहुंचना सुनिश्चित करे।
उन्होंने बताया कि आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है और जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है वह संबंधित साईट eemis.hp.nic.in पर जा कर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए 94186-45246 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *