February 19, 2026

 पंजाब सरकार में सोमवार को मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है

चंडीगढ़,  पंजाब सरकार में सोमवार को मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। सरकार ने मंत्रीमंडल में फेरबदल की तैयारी कर ली है। जानकारी के अनुसार इस संबंध में गवर्नर हाउस से अनुमति भी मांगी गई है।

सूत्रों के अनुसार चार मंत्रियों का हटना भी तय माना जा रहा है। जबकि पांच नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं। सूत्रों के मुबाबिक कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह (Balkar Singh), ब्रह्म शंकर जिंपा, चेतन सिंह जोड़माजरा और अनमोल गगनमान की मंत्रिमंडल से छुट्‌टी हो सकती है। जबकि कैबिनेट में शामिल होने वाले नए चेहरों में हरदीप सिंह मुंडिया, बरिंदर कुमार गोयल, डॉ रवजोत सिंह, तरनप्रीत सिंह सौंद और मोहिंदर भगत को शामिल किया जा सकता है।

दरअसल, लंबे समय से चर्चा थी कि पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है। क्योंकि कुछ समय पहले हुए लोकसभा चुनाव में बरनाला से विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर सांसद बन गए हैं। उन्होंने अपने पत्र के साथ इस्तीफा दे दिया था। वह सरकार में खेल मंत्री समेत कई पदों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। ऐसे में अब उनकी जगह मंत्रिमंडल में नया चेहरा शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा चार और मंत्री बनाए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *